पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। दरअसल विश्वास पर पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिए बयान पर यह कार्रवाई की जा रही है। पंजाब चुनावों में आप की भारी जीत के तुरंत बाद, केजरीवाल के खिलाफ उनके कथित बयानों के लिए कुमार विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विश्वास ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी कि पंजाब पुलिस की एक टीम गाजियाबाद में उनके घर पर पहुंची थी।
कुमार विश्वास ने भगवंत मान को दी चेतावनी
विश्वास ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले खालिस्तानी तत्वों के साथ समझौता करने का आरोप लगाया था। पंजाब पुलिस की एक टीम के दौरे के बारे में बात करते हुए उन्होंने लिखा था, “पंजाब पुलिस आज सुबह मेरे घर पहुंची है। मैं भगवंत मान को चेतावनी दे रहा हूं, जिन्हें (आप) पार्टी में लाने के लिए मैं जिम्मेदार था। आप दिल्ली में बैठे एक आदमी को पंजाब के लोगों में निहित शक्ति के साथ खेलने की अनुमति दे रहे हैं। वह (अरविंद केजरीवाल) भविष्य में आपको और पंजाब को धोखा देंगे। बस मेरी चेतावनी याद रखना।”

कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगते हुए कहा था कि उनके अलगाववादियों और खालिस्तानियों से संबंध है। अरविंद केजरीवाल ने एक बातचीत के दौरान कहा था कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री। बताते चलें कि इसके बाद विश्वास पर धारा 153, 153ए, 505, 505 (2), 116 के साथ धारा 143, 147, 323 (हमला), 341, 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



