पंजाब : बीजेपी नेता मदन मोहन मित्तल ने छोड़ी पार्टी, शिअद में हो सकते हैं शामिल

Summary :

मदन मोहन मित्तल आनंदपुर साहिब विधानसभा सीट से जीतते रहे और अकाली-बीजेपी गठबंधन सरकार में अहम विभागों के मंत्री रहे। पिछली बार वे इस सीट से हार गए थे।

पंजाब बीजेपी के पूर्व मंत्री एवं पार्टी का बड़ा चेहरा रहे मदन मोहन मित्तल ने पार्टी छोड़ दी है। जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री ने नाराजगी के चलते पार्टी से खुद को अलग कर लिया। बीजेपी छोड़ने के बाद उनके शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने की संभावना है।
मदन मोहन मित्तल आनंदपुर साहिब विधानसभा सीट से जीतते रहे और अकाली-बीजेपी गठबंधन सरकार में अहम विभागों के मंत्री रहे। पिछली बार वे इस सीट से हार गए थे। सीट हारने के बावजूद वे अपनी सीट पर सक्रिय रहे और अपने पुत्र को वहां से टिकट दिलाने की कोशिश में जुटे थे। 

पंजाब विधानसभा चुनाव : सिद्धू और AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने भरा नामांकन

पार्टी आलाकमान ने उनके बेटे को टिकट नहीं दिया तो उनकी नाराजगी पार्टी आलाकमान से बढ़ गयी और उम्मीदवारों की दूसरी सूची आने के बाद पार्टी छोड़ने का मन बना चुके थे। उनका कहना था कि यदि पार्टी उनकी टिकट पर विचार नहीं करती तो उन्हें कुछ फैसला लेने को मजबूर होना पड़ेगा। 
इस बीच उनकी अकाली दल से बातचीत चल रही थी और आज उन्होंने शिअद में शामिल होने के अपने निर्णय का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वो भरे मन से बीजेपी को अलविदा कहने जा रहे हैं।

Desk Team