पंजाब में पढ़ रहे छात्र- छात्राओं के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा हैं। क्योंकि पंजाब बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा अधिकारियों ने नतीजों को लेकर पूर्ण रूप से तैयारी कर रखी थी । जबकि परिणामों को आज के दिन यानि 5 जुलाई को प्रेस कॉन्फेंस करके घोषित कर दिया गया हैं। पिछले महीनों से ही पंजाब के छात्र- छात्राओं को अपने नतीजों को लेकर काफी उत्सुक्ता बनी हुई थी। हालांकि, बच्चों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर visit कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दसवीं का परिणाम काफी बेहतर रहा है। पंजाब बोर्ड की ओर से जारी किए गए दसवीं के परिणाम में कुल 97.94 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा परिणाम में इस बार लड़कियों का दबदबा रहा है। पहले तीन रैंक पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। बता दें कि दसवीं की परीक्षा में कुल 99.34 फीसदी लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, लड़कों का सफलता प्रतिशत 98.83 फीसदी रहा है।

इस वेवसाइट पर चेक करें रिजल्ट
जानकारी के मुताबिक पंजाब के स्कूली छात्र- छात्राओं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in अपलोड कर दिया जाएगा । बताया जा रहा है कि जिन भी बच्चों को अपना रिजल्ट सबसे पहले देखना हो तो वह इस आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



