सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) ने बुधवार को पंजाब में 22 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के 24 घंटों से भी कम समय में अमृतसर और फिरोजपुर सेक्टर्स में चलाए गए तीन अभियानों में पाकिस्तान सीमा के पास से हथियारों और गोला-बारूद के साथ नशीले पदार्थ की एक और खेप जब्त की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के तीन प्रयासों को विफल किया : बीएसएफ
अर्धसैनिक बल ने कहा कि हथियारों और नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी निरंतर लड़ाई में, बीएसएफ ने प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के तीन प्रयासों को विफल कर दिया और फिरोजपुर और अमृतसर सेक्टरों से लगभग 7.4 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन, दो पिस्तौल और 55 राउंड जब्त किए।
हाल ही में जब्त की थी 22 किलो हेरोइन
इससे एक दिन पहले बीएसएफ ने तीन तलाशी अभियानों में पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई खेमकरण सेक्टर में 22 किलो हेरोइन बरामद की थी। पंजाब पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी अंतराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।


Download Android App
Download iOS App



