देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के जेलों में उम्रकैद की सजा भुगत रहे कैदियों की सजा में एक वर्ष की कटौती की सिफारिश की।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने अपनी सिफारिश राज्यपाल वी पी सिंह बदनोर को भेज दी है। सजा कम करने का अधिकार राज्यपाल के पास भारतीय संविधान की धारा 161 के तहत होता है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागृह) ने इस बारे में गृह विभाग के पास एक प्रस्ताव भेजा था कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैदियों के अच्छे व्यवहार के आधार पर सजा कम की जाए और मुख्यमंत्री की मंजूरी मांगी थी।


Download Android App
Download iOS App



