पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अवैध खनन मामले में रोपड़ प्रशासन से क्लीन चिट मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ (आम आदमी पार्टी) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, केजरीवाल झूठे हैं उन्होंने मेरे ऊपर कई आरोप लगाने की कोशिश की लेकिन इस मामले में कुछ भी सच नहीं था , सीएम चन्नी ने राज्यपाल से शिकायत दर्ज कराई और कहा कि उन्होंने जांच के आदेश दिए है लेकिन सच्चाई की जीत हुई है।
पंजाब को लूटने आए है केजरीवाल : सीएम चन्नी
मुख्यमंत्री चन्नी ने अरविंद केजरीवाल की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से करते हुए कहा कि, जैसे ब्रिटिश हुकूमत देश को लूटने के लिए आई थी वैसे ही केजरीवाल aऔर उनका दिल्ली परिवार, राघव चड्डा और अन्य बाहरी लोग पंजाब को लूंटे के लिए आए है। चन्नी ने कहा पंजाब उन्हें उनकी जगह दिखाएगा जैसे मुगलों और अंग्रेजों को दिखाई थी।
आप संयोजक ने सीएम चन्नी पर लगाए थे कई आरोप
अवैध खनन मामला सामने आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा था कि, सीएम चन्नी के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में बालू के अवैध खनन का खुलासा होने के बाद भी चन्नी ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। केजरीवाल ने कहा था, इस पूरे घटनाक्रम से साफ हो जाता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री और उनका परिवार अवैध रेत खनन में शामिल है। ऐसा इंसान जिनका परिवार अवैध खनन में लिप्त है। उनसे पंजाब के भविष्य के लिए आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



