लुधियाना : नगर निगम के हो रहें चुनावों व मौजूदा राजनीतिक हालातों पर कांग्रेसी वर्करों से फीडबैक लेने हेतु विशेष तौर पर पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ लुधियाना के गुरू नानक देव भवन में 10 जून को सुबह 10 बजे पहुंच रहें है। इस संबंध में उनका जोरदार स्वागत करने संबंधी की जाने वाली तैयारीयों के बारे में चर्चा करने हेतु जिला लुधियाना कांग्रेस देहाती व शहरी के अलावा खन्ना ईकाई के कांग्रेसी वर्करों, ब्लाक प्रधानों व पदाधिकारीयों की अहम मीटिंग आज सर्किट हाऊस में प्रधान गुरदेव सिंह लापरां व गुरप्रीत गोगी की प्रधानगी में हुई। लापरां व गोगी ने समूह कांग्रेसी वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं व पार्टी के जन आधार को मजबूत करने का काम एकजुटता से करें।
इस मीटिंंग में सर्वसम्मति से यह भी फैसला लिया गया कि पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ को सम्मान देते हुए नीलों पुल से एक काफिले के रूप में गुरू नानक देव भवन तक लाया जाएगा।
-राजकुमार


Download Android App
Download iOS App



