पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब के DGP वी. के. भावरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसपर उन्होंने सोमवार को सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी सिद्धू मूसेवाला को गिरोहबाजों से नहीं जोड़ा। दरअसल, डीजीपी भावरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सफाई मांगी है। उससे पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने DGP के बयान पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
डीजीपी भावरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्या को प्रथम दृष्टया ‘‘गैंगवॉर का नतीजा’’ बताया था। अपने इस बयान पर बैकफूट लेते हुए DGP भावरा ने कहा कि मूसेवाला मशहूर कलाकार और पंजाब के संस्कृतिकर्मी थे और वह उनका सम्मान करते हैं। DGP वी. के. भावरा ने हत्या की निंदा करते हुए कहा कि जांच जारी है और बहुत जल्द हमलावरों को पकड़ा जाएगा।
मूसेवाला की हत्या के बाद अन्य पंजाबी सिंगर्स पर भी लटक रही मौत की तलवार? SFJ ने दी यह बड़ी धमकी
डीजीपी ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि मूसेवाला गिरोहबाज हैं या गिरोहबाजों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न लोग जो खुद को गिरोहबाज करार दे रहे हैं सोशल मीडिया में दावे और प्रतिदावे कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि गोल्डी बरार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जिम्मेवारीली है और जांच के दौरान सभी पहलुओं को देखा जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उनके बयान को मीडिया के एक हिस्से ने गलत तरीके से पेश किया है।


Download Android App
Download iOS App



