पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा ऐलान किया है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार दाल, दलहन और मक्के के फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी हक देगी।
सिद्धू ने दावा किया कि पार्टी सूबे में जमीनी मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी. सिद्धू ने कहा, ‘पार्टी हाईकमान काफी समझदार है. जो भी होगा, पंजाब के हक में होगा. मुझे जनता पर विश्वास है, हमें पंजाब मॉडल के लिए वोट मिलेगा. मैं भी यहीं हूं और एजेंडा भी
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, 5-10 गांवों पर एक कोल्ड स्टोरेज बनाया जाएगा. बड़े पैमाने पर फूड प्रोसेसिंग के उद्योग लगाए जाएंगे. महंगाई दर से मजदूर की दिहाड़ी जोड़ी जाएगी। यही नहीं, उन्होंने कहा, APMC मंडी के प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा, जिससे धांधली न हो सके।
आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए कराए गए सर्वे में करीब 4 फीसदी मत पाने वाले सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, ये तय करना जनता का काम। उन्होंने भगवंत मान को आम आदमी पार्टी का मुखिया बनाए जाने पर कहा, ‘आम आदमी पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार तय कर लिया है. मैं भगवंत मान को इसके लिए बधाई देता हूं. लेकिन तय राज्य की जनता ही करेगी कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा. दिल्ली अभी दूर है ।


Download Android App
Download iOS App



