किसान संगठनों के राजनीतिक मंच संयुक्त समाज मोर्चा ने अगले महीने होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम 17 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
संयुक्त समाज मोर्चा ने अब तक की 57 उम्मीदवारों की घोषणा
एसएसएम के नेता प्रेम सिंह भंगू ने कहा कि मोर्चे ने अब तक 57 उम्मीदवारों की घोषणा की है और बाकी के नामों की घोषणा अगले दो या तीन दिन में की जाएगी।
उन्होंने कहा, ”हम सभी 117 सीट पर भाकियू (चढ़ूनी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



