लुधियाना : आज पंथ रत्न से सुशोभित मास्टर तारा सिंह की 50वीं बरसी पर लुधियाना स्थित गुरूनानक खालसा कालेज वूमैन में शिरकत करने के लिए पंजाब के केंद्रीय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे।
उन्होंने कहा कि सरकार मास्टर तारा सिंह जी की याद को सजीव बनाने के लिए उनकी प्रतिमा लगाने के अलावा किसी यूनिवर्सिटी में मास्टर तारा सिंह चेयर स्थापित करेगी। यदि हो सका तो मास्टर जी के नाम पर एक यूनिवर्सिटी भी बनाने का प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा तो दूसरी तरफ इसी मंच पर शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रधान परमजीत सिंह सरना ने कहा कि पंजाब सरकार अगर तह दिल साथ दें तो मास्टर तारा सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी बना दी जाएंगी।
राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए लोकल बॉडी मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी एक खानदानी शख्सीयत है। वो अब परिपक्व हो चुके है और देश का नेतृत्व करने की क्षमता रखते है। उन्होंने सोनिया गांधी के किरदार की चर्चा करते हुए कहा कि जब मुश्किल की घड़ी थी तो उन्होंने मनमोहन सिंह और पी. चिदंबरम जैसे नेताओं को आगे करके देश की कमान सौंपी। यह एक अच्छे व सुलझे हुए नेता का किरदार है। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



