Punjab: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह भगोड़ा घोषित, पंजाब के कई जिलों में कड़ी हुई सुरक्षा

Summary :

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है।बता दें पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं पंजाब पुलिस के जवान अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए जुटे हुए हैं।

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है।बता दें पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं पंजाब पुलिस के जवान अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए जुटे हुए हैं।अब तक उससे जुड़े 78 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। 
 सिर्फ विश्वसनीय सोर्स पर ही भरोसा करें
आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह को लेकर अलर्ट किया है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि किसी भी बहकावे में नहीं आएं और सिर्फ विश्वसनीय सोर्स पर ही भरोसा करें। पुलिस ने ट्वीट कर यह भी बताया कि अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इस दौरान पुलिस ने 8 राइफल और एक रिवॉल्वर भी जब्त की है।   

वारिस पंजाब दे’ संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह
दरअसल, अमृतपाल सिंह खालिस्तान का कट्टर समर्थक है।‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का मुखिया अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव का निवासी है।जानकारी के मुताबिक ये 10 साल तक दुबई में रहा।इसके बाद फरवरी 2022 में भारत लौटा। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को पंजाब के हक के नाम पर बनाया गया था। दीप सिद्धू ने इसे बनाया था और उसकी मौत के बाद से ही अमृपाल इसकी कमान संभाल रहा है। 

Desk Team