खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर एक पूर्व विधायक को धनशोधन मामले में फंसाने की धमकी देते हुए उनसे कथित रूप से पैसे की मांग करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
यहां जारी एक विज्ञप्ति में कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह बैंस ने कहा कि पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा ने शिकायत की थी कि किसी व्यक्ति ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर उनसे तीन करोड़ रूपये मांगे और धमकी दी कि यदि यह रकम नहीं दी गयी तो वह उसे धनशोधन मामले में फंसा देगा।
पुलिस ने अमन शर्मा नामक एक व्यक्त को पकड़ा है । अमन शर्मा अमृतसर की नेहरू कॉलोनी का रहने वाला है । उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



