सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अमृतसर से लगी पाकिस्तान की सीमा के पास से नशीले पदार्थो के 3 पैकेट बरामद किए है। शनिवार को इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी साझा की गई है।सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अमृतसर सेक्टर से 3 संदिग्ध हेरोइन के पैकेट बरामद किए हैं।
बीएसएफ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की सीमा के पास अमृतसर जिले के दाओके गांव के यहां जब बीएसएफ के जवान सीमा पर बाड़ लगाने के लिए इलाके का मुआयना कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें 2 नशीले पदार्थो के पैकेट मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए मुस्तैद
बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जवानों ने इसके बाद पूरे इलाके की तलाशी ली, तो उन्हें पाकिस्तान की सीमा के पास ही धान के खेतों में काली पॉलिथीन में लिपटा एक और पैकेट बरामद हुआ। तीनों पैकेट में मिलाकर करीब 690 ग्राम संदिग्ध ड्रग्स पाया गया है।सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर पर लगातार ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए मुस्तैद रहती है। मगर पंजाब में भारत पाकिस्तान सीमा के लगभग 15 किलोमीटर के दायरे में ड्रग्स की तस्करी रोकना अब भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



