पंजाब में तीन दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी, किसानों की बढ़ी चिंता

Summary :

Punjab News: पंजाब में किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। मौसम विभाग ने 27 और 28 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों ने गेहूं की कटाई तेज कर दी है। किसान एक दूसरे से कंबाइनों और अतिरिक्त ट्रालियों की मांग कर रहे हैं। Highlights पंजाब में होने वाली है बारिश किसानों की बढ़ी चिंता मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी ऑरेंज अलर्ट पंजाब में पहले से ही मौसम की मार झेल रहे किसानों की चिंता और बढ़…

Punjab News

Punjab News: पंजाब में किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। मौसम विभाग ने 27 और 28 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों ने गेहूं की कटाई तेज कर दी है। किसान एक दूसरे से कंबाइनों और अतिरिक्त ट्रालियों की मांग कर रहे हैं।

Highlights

  • पंजाब में होने वाली है बारिश
  • किसानों की बढ़ी चिंता
  • मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी ऑरेंज अलर्ट

पंजाब में पहले से ही मौसम की मार झेल रहे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन बारिश रहने की भविष्यवाणी की है। खास तौर से शुक्रवार, शनिवार व रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इसके तहत 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश व ओलावृष्टि होगी। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तीन दिन तक बारिश की संभावना

सोमवार व मंगलवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है। उधर वीरवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 38.6 डिग्री का पारा पटियाला का दर्ज किया गया। अमृतसर का 37.8, लुधियाना का 37.6, पठानकोट का 37.9, बठिंडा का 37.0 (सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 37.5, गुरदासपुर का 35.3, SBS नगर का 37.3 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

हालांकि फिलहाल यह भी सामान्य के नजदीक बना है। सबसे कम 16.7 डिग्री का पारा अबोहर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का 18.2, लुधियाना का 20.2, पटियाला का 19.6 (सामान्य से 1.0 डिग्री कम), बठिंडा का 19.6 (सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 19.4, एसबीएस नगर का 17.8, बरनाला का 18.1, फरीदकोट का 21.1, फिरोजपुर का 18.9, गुरदासपुर का 17.7, रोपड़ का 18.1 डिग्री दर्ज किया गया।

बीते एक हफ्ते 113 फीसदी रही ज्यादा बारिश

पंजाब में बीते एक सप्ताह 19 अप्रैल से वीरवार तक सामान्य से 113 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 1.6 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 3.4 एमएम बारिश हुई है।

विभाग ने अगले दो हफ्तों के लिए भविष्यवाणी की है, जिसके मुताबिक अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम ही रहेंगे। हालांकि बारिश कोई ज्यादा नहीं होगी। इससे साफ है कि फिलहाल पंजाब के लोगों को हीट वेब से राहत रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan