पंजाब : मजीठिया मानहानि के केस की अगली सुनवाई 7 मार्च को

Summary :

NULL

लुधियाना  : पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा आम आदमी पार्टी के सीनीयर नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानी मामले में आज बिक्रम सिंह मजीठिया आज ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट जगजीत सिंह अदालत में नहीं पहुंचे लेकिन संजय सिंह अदालत में पेश हुए। संजय सिंह ने अदालत के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। संजय सिंह के वक़ील ने आज मजीठिया की तरफ से पूर्व पेशी पर अदालत में दायर की गई सीआरपीसी की धारा 311 के तहत अर्जी पर कोई जवाब दाखिल नहीं किया और जवाब के लिये अगली तारीख़ की मांग की, जिसे अदालत ने मंज़ूर करते हुये मामले की अगली सुनवाई 7 मार्च तय करते हुये मजीठिया की अर्ज़ी पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा।

मजीठिया ने अपनी अपील में कहा था कि वो इस मामले में एडिशनल गवाही देना चाहते है। जिस पर अदालत ने मामले की सुनवाई आज के लिए स्थगित करते हुए संजय सिंह के वकील को इस पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। वहीं अदालत में आज मजीठिया के वकील ने हाजिरी माफी की अर्जी दाखिल की। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

उल्लेखनीय है कि विगत पेशी पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपनी गवाही कलमबद्ध करवानी शुरू की थी लेकिन गवाही पूरी न होने के कारण अदालत ने सुनवाई स्थगित करते हुए उन्हें अपने अन्य गवाह भी अदालत में पेश करने के लिए कहा था। लेकिन उनके द्वारा उक्त अर्जी दाखिल किये जाने के चलते अदालत ने मामले की अगली सुनवाई आज के लिए स्थगित कर दी थी।

– सुनीलराय कामरेड

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

Desk Team