पंजाब पुलिस ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले इस जवान के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। जवान के नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है। वह जम्मू के सांबा सेक्टर में बीएसएफ की एक इकाई के साथ तैनात था।
उन्होंने बताया कि जवान के पास से एक पिस्तौल, 9 एमएम कैलिबर बंदूक के 80 कारतूस, 12 बोर राइफल के दो कारतूस, दो मैगजीन और तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। बीएसएफ पाकिस्तान के साथ लगती 3,300 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा की रक्षा में तैनात है।


Download Android App
Download iOS App



