पंजाबी पॉपुलर गायक बब्बू मान से मानसा में पुलिस पूछताछ कर रही है। आपकों बता दें कि पंजाबी गायक मान को पुलिस ने कुछ दिन पहले समन भेजा था जिसके चलते पुलिस ने उन्हें जांच में सहयोग होने के लिए कहा था। दरअसल, सिद्धू मसूेवाला की हत्या को लेकर बब्बू मान से बड़े पैमाने पर पूछताछ की जा रही है। यह पूछताछ पंजाब के मानसा के सीआईए ऑफिस में एसआईटी मेंबर के द्वारा हो रही है।
बब्बू मान पर हमले की हो रही थी साजिश
मिली जानकारी के मताबिक इससे पहले नवंबर में बब्बू मान को जान से मारने की धमकी मिली थी। मान को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थ।. वहीं इस जानकारी के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उस समय खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बंबीहा गैंग के सदस्य बब्बू मान पर हमले की साजिश रच रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी थी और बब्बू मान पंजाबी म्यूजिक की दुनिया में बहुत बड़े आर्टिस्ट हैं।

गोल्डी बराड़ गैंग ने मसूेवाला को गोलियों से दिय़ा था भून
आपकों बता दें कि बॉलीवुड के लिए भी काफी काम किया है। वहीं इससे पहले इसी साल 9 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से भून दिया गया था। दरअसल सिद्धू को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग ने मिलकर मारा था. इस खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था औऱ पंजाब प्रशासन पर एक बड़ा प्रश्न लगा दिया था।
सिद्धू मूसेवाला केस में पुलिस कर रही है बारीकी से जांच
आपकों बता दें कि पंजाबी फेमस गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के मामले में पंजाब पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है। इसी संबंध मानसा के एसएसपी नानक सिंह ने पंजाबी गायक बब्बू मान , दिलप्रीत ढिल्लों, मनकीरत ओळख और विक्की मिड्डूखेड़ा के भाई अजय पाल मिड्डूखेड़ा को पूर्ण रूप से समन भेजा था।


Download Android App
Download iOS App



