पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य में 55,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न सड़क परियोजनाओं का विकास किया जाएगा।
आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिये प्रतिबद्ध है।बयान के अनुसार, 55,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 1,288 किलोमीटर लंबी 32 परियोजनाओं का आवंटन किया गया है। इनमें से आठ परियोजनाएं क्रियान्वयन के स्तर पर हैं।


Download Android App
Download iOS App



