लुधियाना-मानसा : स्थानीय चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मानसा की अदालत ने प्रसिद्ध सिख प्रचारक और सरबत खालसा द्वारा नियुक्त तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल को बा-इज्जत बरी करने का हुकम सुनाया है।
स्मरण रहे कि 27 अगस्त 2014 को गांव ख्याला कलां के नजदीक रेखसटन गाड़ी में ए.के.-47 राइफल के 10 कारतूस बरामद करके सदर थाना पुलिस मानसा द्वारा दादूवाल के खिलाफ अलग-अलग संगीन धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। जत्थेदार दादूवाल को आधी रात को गुरूद्वारा श्री जंडालीसर साहिब 10वी पादशाही गांव कोट समीर बठिण्डा से सेवादारों समेत गिरफतार कर लिया था।
नशे में धुत कार चालक ने छीन ली 4 वर्षीय बच्ची की जिंदगी
काबिले-जिक्र है कि उस वक्त दादूवाल कस्बा भिखी में दर्ज एक अन्य मुकदमे के सिलसिले में पुलिस की हिरासत में थे। जत्थेदार दादूवाल के वकील हरिंद्रपाल सिंह टिवाना ने बताया कि अमरिंद्र पाल सिंह ए.सी.जे.एम की अदालत में उनकी दी गई दलीलों के साथ सहमत प्रकट करते हुए संत दादूवाल को बाइज्जत बरी कर दिया है।
जत्थेदार दादूवाल ने इस संबंध में कहा कि झूठ की हमेशा हार होती है और सच को आखिर जीत नसीब होती है, भले ही वह जीत देर से मिले। उन्होंने अकाल पुरख का शुक्राना करते हुए पूरे सिख पंथ का धन्यवाद किया। जिन्होंने हमेशा उनसे दुख-सुख की घड़ी में साथ दिया था।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App




