Punjab: मोहाली में छह मंजिला इमारत ढही, कई लोग फंसे, बचाव अभियान जारी

Summary :

पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार शाम छह मंजिला एक इमारत ढह गई।

Punjab: पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हुआ है। यहां छह मंजिला एक इमारत ढह गई। इसके मलबे में कई लोग फंस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया।

बचाव अभिया जारी

बता दें, भारतीय सेना के जवान बचाव अभियान में शामिल हुए है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं, मोहाली प्रशासन ने बचाव कार्यों के लिए सेना की स्थानीय इंजीनियर‍िंग इकाई की दो टुकड़ियां बुलाई हैं। बचाव कार्य जारी है और एक व्यक्ति को बचाकर अस्पताल ले जाया गया है। बचाव अभियान में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे है।

पुलिस ने घटना की दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने मीडिया को बताया, बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर हैं। इस दुर्घटना के पीछे के कारण की जांच की जाएगी। अधिकारियों का अनुमान है कि मलबे में 10 से 11 लोग फंसे हो सकते हैं।

Team Desk