पंजाब : मोहाली में स्कूल के बाहर शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

Summary :

सरबजीत कौर खरार कस्बे में स्थित स्कूल के सामने अपना स्कूटर खड़ा कर रही थी तभी उन पर हमला हुआ। पुलिस ने बताया कि हमलावर की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है।

पंजाब के मोहाली जिले में गुरुवार को महिला शिक्षक की उसके स्कूल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हमले के समय शिक्षिका के साथ उसकी पांच साल की बेटी भी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को सुबह सरबजीत कौर खरार कस्बे में स्थित स्कूल के सामने अपना स्कूटर खड़ा कर रही थी तभी उन पर हमला हुआ। पुलिस ने बताया कि हमलावर की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। 
उसने शॉल से अपना चेहरा ढंक रखा था। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में हमलावर घटनास्थल से भागते हुए दिखायी दे रहा है। उसने बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। कौर उस निजी स्कूल में पंजाबी और फ्रेंच पढ़ाती थी। एक चश्मदीद ने संवाददाताओं को बताया कि हमलावर को इलाके में घूमते हुए देखा गया था। शिक्षिका के स्कूल पहुंचते ही हमलावर ने उस पर गोली चला दी। 

Desk Team