Punjab: जालंधर में रविवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान अक्षय, यशपाल घई, मंशा, दीया और रुचि के रूप में हुई है। वहीं यशपाल का बेटा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसका लुधियाना के डीएमसी में इलाज चल रहा है।
घटना जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर 12 की है
आपको बता दें घटना जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर 12 की है।मृतक यशपाल घई के भाई राज घई का कहना है कि उनके भाई ने लगभग सात महीने पहले डबल डोर फ्रिज खरीदा था। जिसका देर रात धमाके के साथ कंप्रेसर फट गया और उसके बाद घर में आग लग गई। घर के बाहर निकलने का किसी को मौका नहीं मिल पाया। इससे 65 साल के यशपाल घई और उनके बेटे-बहू सहित 2 बच्चियों की झुलसने से मौत हो गई।
फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में लगे
फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट से घर के साथ-साथ गली में गैस फैल गई। इसकी वजह से फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी देर रात तक आग पर काबू पाने में लगे रहे। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ही घर के अंदर से लोगों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया और दो लोगों को निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हो गई।
जोरदार धमाके के साथ फैल गई आग
दरअसल, हादसे के समय घर के सदस्य किक्रेट मैच देख रहे थे।इस दौरान जोरदार धमाके के साथ आग फैल गई। कंप्रेसर में ब्लास्ट से गैस की वजह से घर के लोग बेहोश होकर आग से घिर गए। जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील रिंकू ने परिवार में घटना का शिकार होने से बची बुजुर्ग महिला से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को मदद का भरोसा दिया।
Punjab: जालंधर में हुआ दर्दनाक हादसा, फ्रिज का कंप्रेसर फटने से घर में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत
Summary :
Punjab: जालंधर में रविवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान अक्षय, यशपाल घई, मंशा, दीया और रुचि के रूप में हुई है। वहीं यशपाल का बेटा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसका लुधियाना के डीएमसी में इलाज चल रहा है। घटना जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर 12 की है आपको बता दें घटना जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर 12 की है।मृतक यशपाल घई के भाई…


Download Android App
Download iOS App



