Punjab : 100 ग्राम हेरोइन और 5 अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Summary :

Punjab : पंजाब के फिरोजपुर में केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने रविवार को पांच अवैध पिस्टल के साथ 100 ग्राम हेरोइन को पकड़ा है और दो लोगों की गिरफ्तारी भी की है। एसएसपी सौम्या मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के ऊपर पहले भी एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। एक आरोपी पर तीन और दूसरे आरोपी पर दो मामले दर्ज हैं। एजेंसी की टीम को उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन और पांच पिस्टल के साथ 26 जिंदा कारतूस और एक आई 20 कार बरामद हुई है। हथियारों को मध्य प्रदेश से मंगाया गया था। Highlight पंजाब…

Punjab : पंजाब के फिरोजपुर में केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने रविवार को पांच अवैध पिस्टल के साथ 100 ग्राम हेरोइन को पकड़ा है और दो लोगों की गिरफ्तारी भी की है। एसएसपी सौम्या मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के ऊपर पहले भी एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। एक आरोपी पर तीन और दूसरे आरोपी पर दो मामले दर्ज हैं। एजेंसी की टीम को उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन और पांच पिस्टल के साथ 26 जिंदा कारतूस और एक आई 20 कार बरामद हुई है। हथियारों को मध्य प्रदेश से मंगाया गया था।

Highlight

  • पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
  • 100 ग्राम हेरोइन के साथ 5 अवैध हथियार बरामद
  • 2 आरोपी अरेस्ट, जांच में जुटी पुलिस

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सागर उर्फ तेजी और मनप्रीत उर्फ मनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी फिरोजपुर जिले के ही हैं। सारे अवैध हथियार मध्य प्रदेश से मंगाने का पता चला है, जिसकी जांच की जा रही है। एसएसपी फिरोजपुर ने आगे बताया कि दो दिन पहले भी ठीक इसी तरह दो किलो हेरोइन और तीन अवैध हथियारों को बरामद किया गया था। डीजीपी के आदेशानुसार ड्रग्स और नशा तस्करी से जुड़े जितने भी मामले प्रकाश में आएंगे, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होती रहेगी।

बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उन्होंने आगे बताया कि हमारी टीम बहुत मेहनत कर रही है। पिछले तीन महीने में कई चेन स्नेचर को पकड़ा गया है और चोरी की कई मोटरसाइकिल रिकवर की गई है। बताते चलें कि पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कई इलाकों में ड्रग्स और अवैध हथियारों की गतिविधियां सामने आती रहती है। पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। इसके बावजूद देश विरोधी ताकतों की करतूत थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, अब पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए कार्रवाई तेज कर दिया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Rahul Kumar Rawat