लुधियाना : पंजाब के फगवाड़ा जिले में दलित संगठनों और हिंदु दक्षिणपंथी समूहों के सदस्यों के बीच हुई झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक दलित कार्यकर्ता यशवंत उर्फ बॉबी (19) इस झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गया था और कल रात डीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग-1 के एक ट्रैफिक चौराहे का नाम बदलने के मुद्दे पर 13 अप्रैल को हुए इस टकराव में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए थे।युवक के शव को आज सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा लाया गया। दलितों द्वारा गोल चौक पर भीम राव आंबेडकर की तस्वीर कथित तौर पर लगाए जाने के बाद दलित संगठनों और हिंदु दक्षिणपंथी समूहों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई थी।उन्होंने इस चौराहे का नाम बदलकर संविधान चौक करने की भी कोशिश की।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



