पंजाब सहित पांच राज्यों के आगामी विधानसभा की तारीखों का ऐलान आज चुनाव आयोग ने कर दिया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सभी सीटों के बारे में आयोग ने बताया कि, पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं जिन पर चुनाव एक ही चरण में पुरा कर लिया जाएगा। आयोग ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि, पंजाब में चुनाव 14 फरवरी को होगा और पंजाब समेत पांचो राज्यों के चुनावी नतीजे 10 मार्च को जारी किए जाएंंगे।
चुनाव का कार्यक्रम
चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बताया कि, राज्य में अधिसूचना 21 जनवरी को जारी की जाएगी जिसकी अंतिम तिथि 28 जनवरी होगी। आयोग ने बताया कि, नामांकन भरने की तिथि 29 जनवरी को होगा तथा जो उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस लेना चाहते हैं वह 31 जनवरी तक ले सकते हैं। राज्य में मतदान 14 फरवरी को डाले जाएगे जिनके नतीजें 10 मार्च को जारी होंगे।
कोरोना महामारी का भी रखा गया है ध्यान
विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करते समय चुनाव आयोग ने कोरोना में चुनाव कराना काफी चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, आयोग ने इसके लिए तैयारियों कर ली है। आयोग ने बताया कि, 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग व्यक्ति और कोरोना संक्रमित व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। आयोग ने 15 जनवरी तक कोई फिजिकल रैली, रोड शो, पदयात्रा, साइकिल-बाइक रैली की इजाजत नहीं दी है।


Download Android App
Download iOS App



