पंजाब में बिगड़ा मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश ने बढ़ाई ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Punjab Weather Alert

Punjab Weather Alert: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है वहीं मैदानी इलाकों में भी कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर उत्तर भारत आंधी, बारिश और ओलावृष्टि लोगों की परेशानी बढ़ा देगी। इसी बीच पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया है, बीते 36 घंटों में पंजाब के कई जिलों में ओले गिरने के साथ ही बारिश भी हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज औऱ कई दिनों के लिए चेतावानी भी जारी की है।

Punjab Weather Alert

Punjab Weather Alert
Punjab Weather Alert

पंजाब में आज भी घने कोहरे की मोटी चादर छाई  रही जिससे यातायात सेवाएं थम गई थी। बता दें कि पंजाब के आदमपुर और एसबीएस नगर में दृश्यता केवल 10 मीटर रही थी और बठिंडा में दृश्यता लगभग 50 मीटर रही थी, कम दृश्यता के साथ ही बठिंडा का तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है औऱ यह सबसे ठंडा शहर बन गया था। पंजाब नें बढ़ती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और कोहरे की चादर ने यातायात धीमी कर दी है।

IMD Alert in Punjab

मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि कपूरथला, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, गुरदासपुर, नवांशहर, मोहाली, पठानकोट, रूपनगर और मोहाली में बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की भी संभावना जताई गई है। घना कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कड़ाके की ठंड के चलते किसानों और आम लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Punjab News

Punjab Weather Alert
Punjab Weather Alert

मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए चेतावनी जारी की है और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो पटियाला 8.6 डिग्री, होशियारपुर 8.4 डिग्री, अमृतसर का पारा 7.7 डिग्री, फरीदकोट 6.0 डिग्री, रूपनगर 11.1 डिग्री, एसबीएस नगर 8.4 डिग्री, बठिंडा 22.2 डिग्री, पटियाला 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

ALSO READ: दिल्ली में छाई कोहरे की चादर, येलो अलर्ट जारी, हिमाचल में बर्फबारी, जानें कैसा रहेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।