पंजाब (Punjab) में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सोमवार को घनी धुंध से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।इसी बीच मौसम विभाग ने अभी कम से कम तीन से चार दिनों तक शीतलहर और घने कोहरे की संभावना जताई है।और 15 और 16 जनवरी के लिए अलग-अलग क्षेत्रों को लेकर रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
- Punjab में कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी
- मौसम विभाग ने जारी किया रेड, ऑरेंज Alert
- कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि सैटेलाइट तस्वीरों में सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बहुत घना कोहरा नजर आया और इस दौरान इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में शीतलहर भी चली।
पांचवीं तक की कक्षाओं की 20 तक छुट्टियां
कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर पंजाब सरकार ने प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। हालांकि, आठवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के स्कूल 15 जनवरी से स्कूल खुल जाएंगे। इनके लिए स्कूल का समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक का निर्धारित किया गया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह आदेश 20 जनवरी तक प्रभावी रहेंगे।पंजाब में रविवार को न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अब यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। एसबीएस का पारा शून्य रहा, वहीं अमृतसर का 4.1 डिग्री, लुधियाना का 2.5 डिग्री, पटियाला का 3.4 डिग्री, बठिंडा का 4.2 डिग्री दर्ज किया गया।
कोहरे की वजह से ट्रेनें हुई प्रभावित
उत्तर रेलवे के मुताबिक, खराब मौसम और कोहरे की वजह से पंजाब आने व यहां से जाने वालीं करीब 30 से अधिक ट्रेनें 2 से 6 घंटे लेट चल रही हैं। इनमें अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस प्रमुख हैं।


Download Android App
Download iOS App





