पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार को उस घटना की जांच का आदेश दिया जिसमें बरनाला जेल में बंद एक कैदी ने जेल कर्मी पर उसके शरीर पर आपत्तिजनक शब्द लिखने का आरोप लगाया है। यहां एक सरकारी बयान में कहा गया है कि कैदी ने मानसा की एक अदालत में सुनवाई के दौरान इस बाबत शिकायत की जिसके बाद रंधावा ने घटना का संज्ञान लिया। रंधावा के पास जेल विभाग का प्रभार है।
उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार) पी के सिन्हा को इस मामले की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कैदी का मेडिकल परीक्षण कराने का भी आदेश दिया है।


Download Android App
Download iOS App



