लुधियाना-श्रीमुक्तसर साहिब : पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले से आज भयानक सडक़ हादसे के घटित होने का समाचार प्राप्त हुआ है। श्री मुक्तसर साहिब जिले के मलोट के नजदीक कार की किकर के पेड़ से टक्कर हो जाने के कारण 4 मानवीय जानें चली गई। मृतकों में मां-बेटे समेत 2 मासूम बच्चियां शामिल है। यह कार श्री आनंदपुर साहिब से माथा टेककर अपने गांव शेरगढ़ वापिस आ रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के पूरी तरह परखचे उड़ गए और बड़ा जानी नुकसान हो गया। इस हादसे के कारण इलाके में शोक की लहर व्याप्त है।
जबकि तपामंडी में एक अन्य हादसे के दौरान 2 मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर के दौरान सरपंच की मौत और 3 अन्य जख्मी हुए है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीती रात गांव ढिल्लवां और जैमल सिंहवाला के मध्य 2 मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर के दौरान गांव जैमल सिंहवाला के सरपंच की मौत और 3 अन्य नौजवानों के गंभीर जख्मी हो जाने की खबर है।
कांग्रेस का इतिहास सिर्फ जबर-जुल्म का रहा है – सुखबीर
जानकारी के मुताबिक गांव जैमल सिंहवाला के मोजूदा अकाली सरपंच रेशम सिंह जोकि गांव ढिलवां में वैल्डिंग का काम करता है, बीती रात प्रतिदिन की तरह वह अपनी दुकानदारी समेटकर अपने गांव वापिस आ रहा था तो सामने से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल के साथ उनके मोटर साइकिल की टक्कर हो गई।
भिडंत के दौरान 3 नौजवान गंभीर जख्मी हुए है। जबकि सरपंच रेशम सिंह की मौत मोके पर हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू करते हुए मृतक और जख्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।


Download Android App
Download iOS App



