लुधियाना-जंडियालागुरू : जंडियालागुरू के पास गहरी मंडी मोड़ पर एक स्कूल बस की ट्रक के साथ टकराएं जाने से बस चालक समेत आधे दर्जन से अधिक बच्चे जख्मी हुए है। जख्मी चालक और बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के प्रिंसीपल, वाइस प्रिंसीपल समेत प्रबंधक और पुलिस पार्टी एएसआइ दुलर्भ की अगुवाई में मोके पर पहुंची और अगली कार्यवाही में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जंडियालागुरू पुलिस थाने के पास फ्रांसीस स्कूल की बस जीटी रोड़ पर खड़े हुए ट्रक के साथ जा टकराई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त बस में लगभग 30-35 बच्चे मोजूद थे। आरंभिक जानकारी के मुताबिक घायल बच्चों की संख्या 10 के करीब बताई जा रही है जबकि बस के ड्राइवर की गंभीर हालत देखते हुए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
EC पीएम मोदी और शाह के खिलाफ शिकायतों पर 6 मई तक ले फैसला : SC
बताया जा रहा है कि स्कूल की छुटटी के बाद बस न. पीबी 46, डब्लू0643 स्कूल के अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को उनके रिहायशी स्थल पर पहुंचाने के लिए स्कूल के पास अनाज मंडी गहरी मंडी पर पहुंची तो जीटी रोड़ पर खड़े ट्रक के साथ टकरा गई, जिसमें बस पर सवार बच्चों समेत ड्राइवर जख्मी हुआ। खून से लथपथ बच्चों केा नजदीकी उम्मीद अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जिनका प्राथमिक उपार होते ही उन्हें उनके घर भेज दिया गया।
एएसआई दुलर्भ दर्शन सिंह ने मोके पर पहुंचकर कार्यवाही की। उनका कहना था कि जीटी रोड़ पर खड़े ट्रक के कारण यह हादसा हुआ जबकि बस ड्राइवर की कोई गलती नहीं।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



