पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और शिअद नेता निर्मल सिंह काहलों का निधन, सुखबीर सिंह बादल ने जताया दुख

Summary :

पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह कहलों का निधन हो गया है।

पंजाब की सियासत से इस वक़्त दुखद खबर सामने आई है। राज्य विधानसभा के पूर्व स्पीकर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह कहलों का निधन हो गया है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर पूर्व स्पीकर के निधन पर शोक जताया है। 
सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट में लिखा, ‘वरिष्ठ अकाली नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एस निर्मल सिंह जी कहलों के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। कहलों साहब हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनकी बुद्धिमान सलाह को हमेशा याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में मैं कहलों परिवार के साथ खड़ा हूं।’
 


निर्मल सिंह काहलों ने अमृतसर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार-शनिवार रात के दरमियान अंतिम सांस ली। वह बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में लगभग 2 बजे उनका निधन हो गया। निर्मल सिंह काहलों हल्का फतेहगढ़ चूड़ियां से विधायक चुनाव लड़ते रहे। 

शिरोमणि अकाली दल बादल की सरकार के समय वह दो बार कैबिनेट मंत्री और एक बार पंजाब विधानसभा के स्पीकर के पद पर रहे। काहलों के बेटे रवि करण सिंह काहलों ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार रविवार को उनके गांव दादूजोद में होगा। 

Desk Team