कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से हाल ही में लौटे सात व्यक्तियों के पते गलत निकलने के बाद उन्हें ढूंढने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार पुलिस और जिला प्रशासन से मदद मांगी।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लुधियाना के सरकारी सर्जन राजेश बग्गा ने कहा कि लुधियाना जिले के सात लोग हाल ही में कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से लौटे थे।
उन्होंने कहा, “इन सात लोगों का पता नहीं चल पा रहा है और उनके द्वारा दिया गया पता गलत निकला।”
बग्गा ने कहा, “हमने उन्हें ढूंढने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की सहायता मांगी है ताकि उनकी चिकित्सकीय जांच की जा सके।”


Download Android App
Download iOS App



