लुधियाना-मलौट : श्री मुक्तसर साहिब के नजदीक मलौट कस्बे में स्थित एक शख्स द्वारा 7 साल की बच्ची समेत लांबी के नजदीक निकलती राजस्थान कनाल नहर में छलांग लगाने की खबर प्राप्त हुई है। जानकारी अनुसार छलंाग लगाने वाला शख्स जतिंद्रपाल सिंह जो दिमागी तौर पर परेशान था और उसी परेशानी के चलते उसने अपनी बच्ची समेत नहर में छलांग लगाई है। फिलहाल गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश जारी है।
जानकारी अनुसार अजीत नगर के रहने वाले जतिंद्र पाल सिंह के भाई सतिंद्र पाल सिंह ने बताया कि उसका भाई दिमागी तौर पर काफी परेशान था और शाम को अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ सब्जी लेने के लिए बाजार आया था उसके बाद वे दोनों घर वापिस नहीं पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
तफतीश के दौरान उसके भाई की मोबाइल लोकेशन महुआना गांव के इर्दगिर्द मिली तो नहर के पास मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने उस शख्स को अपनी बेटी और मोटरसाइकिल समेत नहर में छलांग लगाते देखा है। प्रत्यक्षदर्शीयों ने यह भी कहा कि उन्होंने चिल्लाकर उन्हें तमाम कोशिशें की परंतु ऐसा हो ना सका। फिलहाल खबर लिखे जाने तक लाशेां का ढूंढने का प्रयास जारी था।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



