सिद्धू से अपनी यात्रा पर पुन: विचार करने को कहा : CM अमरिन्दर सिंह

Summary :

करतारपुर साहिब गलियारे की आधारशिला रखे जाने के कार्यक्रम के लिए कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने के फैसले की आलोचनाओं

करतारपुर साहिब गलियारे की आधारशिला रखे जाने के कार्यक्रम के लिए कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने के फैसले की आलोचनाओं के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने सहयोगी से इस पर पुन:विचार करने को कहा है।

साथ ही सिंह ने कहा कि उन्होंने अनुमति के लिए सिद्धू का अनुरोध इसलिए स्वीकार कर लिया क्योंकि वह किसी को ‘निजी यात्रा’ करने से मना नहीं कर सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच की ‘शत्रुता’ मिटाएगा करतारपुर गलियारा : सिद्धू 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे थे, उसी दौरान उनसे फैसले पर पुन:विचार करने का अनुरोध किया।

navjot singh siddu

अमरिन्दर ने कहा, ‘‘सिद्धू ने मुझे बताया कि वह पहले ही जाने का वादा कर चुके हैं। जब मैंने उन्हें इस मुद्दे पर अपने रूख से अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत यात्रा है, लेकिन वह मुझसे बात करेंगे। लेकिन अभी तक मेरी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।’’

Desk Team