लुधियाना : मानयोग पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों की उल्लंघना के दोषों का सामना कर रहे विवादित पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला आज जांच अधिकारी लुधियाना ए.सी.पी जश्नदीप सिंह गिल के सामने उपस्थित हुए और उन्होंने अपने बयान कलमबद्ध करवाएं।
आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप सिंह खेहरा द्वारा बीते दिनों इस संबंधित लुधियाना पुलिस कमीश्रर को शिकायत दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस कमीश्रर राकेश अग्रवाल द्वारा इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के हुकम दिए गए थे। पुलिस द्वारा सिद्धू मूसेवाल को आज पेश होने के आदेश दिए गए थे।
स्मरण रहे कि अलग-अलग कार्यवाहियों के कारण पिछले कुछ समय से चर्चा में आएं बहुचर्चित पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला स्थानीय पक्खोवाल सडक़ पर स्थित इंडौर स्टेडियम में एक शो करने जा रहे है।
आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप सिंह खेहरा ने पुलिस कमीश्रर को शिकायत भेजकर सिद्धू मूसेवाला और मनकीरत औलख पर हाईकोर्ट के हुकमों की उल्लंघना करने के आरोप लगाए थे। डीसीपी मुख्यालय द्वारा शो के दौरान प्रबंधकों को सिद्धू मूसेवाले द्वारा मंच पर हथियार और नशों से संबंधित गानों को ना गाने की हिदायतें दी गई है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



