आजकल देश के कई राज्यों में बाल काटने का खौफ चल रहा है। बाल काटने की खबरें पहले राजस्थान से आईं थी फिर धीरे-धीरे कई राज्यों में से भी खबरें आने लगीं। पंजाब में भी बाल काटने के मामले सामने आए हैं। बता दें कि पंजाब में एक बाल काटने के मामले में पोल खुल गई है। यह खबर है मोगा कि जहां पर कुछ दिन पहले अमृतधारी सिख नाम का एक युवक जिसने अपने खुद के ही बालों को काट लिया था फिर उसकेबाद दैवीय शक्ति का बहाना करने लगा।
पंजाब में यह खबर आई थी की एक सिख युवक के बाल काट दिए गए हैं। पुलिस को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने खोचबीन शुरू कर दी थी। फिर जब तलाश शुरू हुई तो सामने आया कि युवक ने अपने बाल खुद ही काट दिए थे। उसके बाद युवक दैवीय शक्ति का बहाना लगा रहा था। जब से इस मामले के बारे में पता लगा तो तब से ही अकाली दल के स्थानीय नेता बूटा सिंह दौलतपुरा को इस घटना के संबंध में विदेश से फोन आने शुरू हो गए। फिर बूटा सिंह ने बाल काटने वाले युवक और उसके परिवार वालों से बातचीत की।
युवक पहले तो इस मामले में यह कहता रहा कि दैवी शक्ति ने उसके बाल काटे हैं। फिर जब बूटा सिंह ने थोड़ी सख्ती से बात की तो तब युवक ने सारा सच बोल दिया था। युवक ने बताया कि उसने खुद ही अपने बाल काटे थे।
कुछ दिन पहले अमृत छका था
बूटा सिंह ने कहा कि युवक ने कुछ महीने पहले अमृत छका था। युवक का मन कई दिनों से हो रहा था कि वह अपने बाल काट ले। यह सब करने के लिए युवक ने यह नाटक किया था। दौलतपुरा के लोगों से यह अपील है कि दैवी शक्ति या भूत प्रेत जैसे अफवाहों को न मानें। अकाली नेता की इस कार्रवाई के बाद से गांव वालों ने शांति की सांस ली और इलाके में भूत पकड़े जाने की चर्चा भी जोरों पर ही है।
बाल काटने की जालंधर में भी हुई घटना
बता दें कि पंजाब में चोटी कटने के मामले जोरों पर हैं। चोटी काटने वाला कहीं भी दिख नहीं रहा है। चोटी कटने का एक और मामला टैगोर नगर में दोपहर को हुआ है। राजरानी पत्नी विजय कुमार ने बताया कि उसका बेटा उसके पास बैठा था। फिर वे नहाने चला गया जब वे वापस आया तो उसने मां को बताया उसकी चोटी कटी पड़ी है। इसके बाद राज रानी सदमे में है।


Download Android App
Download iOS App







