राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने आज पाली जिले की सोजत कृषि उपज मंडी के सहायक सचिव को एक हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ब्यूरो) कैलाश दान जुगतावत ने बताया कि कृषि उपज मंडी के सहायक सचिव बाबू लाल ने परिवादी रमेश के मृत पिता की फैक्ट्री का उसके नाम हस्तांतरण करने के एवज में यह राशि ली थी।
उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में सहायक सचिव ने पहले भी उससे दो हजार रूपये ले लिये थे।
उन्होंने बताया कि सहायक सचिव रिश्वत की राशि लेने सुबह परिवादी के मकान पर गया था जहां उसके रिश्वत लेते ही ब्यूरों की टीम ने उसे दबोच लिया और उसके कब्जे से राशि बरामद कर ली। ब्यूरों ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



