लुधियाना : पंजाब की सियासत में वर्चस्व की लड़ाई का मैदान बिछ रहा है और इसी क्रम में एक-दूसरे को चुनौती देने के लिए शतरंजी बिसात बिछाई जा रही है। आज लुधियाना में इंसाफ पार्टी के नाम से विख्यात बैंस विधायक ब्रदर्स ने पीडीए (पंजाब जमहूरी गठबंधन ) की तरफ से इंसाफ पार्टी के संरक्षक और विधायक जत्थेदार बलविंद्र सिंह को विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस ने लोकसभा लुधियाना से प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने लुधियाना के लिए अभी तक कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया जबकि कांग्रेस की तरफ से छोटी ही आयु में 2 बार सांसद की दहलीज से गुजर चुके सांसद सदस्य रवनीत सिंह बिटटू को मैदान में उतारा है।
उधर शिरोमणि अकाली दल (शिअद ) ने संगरूर लोकसभा सीट से पार्टी के पूर्व वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। हालांकि दूसरी तरफ पूर्व केबिनेट मंत्री और राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने अपने बेटे परमिंद्र सिंह ढींढसा को इस बार संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव ना लडऩे हेतु कहा था। अब बेटे के चुनाव लडऩे की घोषणा पर उन्होंने भी शुभकामनाएं देते हुए साफ किया कि वह परमिंद्र सिंह के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। स्मरण रहे कि सुखदेव सिंह ढींढसा ने बादलों की तानाशाही नीतियों के खिलाफ पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया।
कांग्रेस द्वारा प्रियंका को ‘इंद्रा गांधी’ के रूप में पेश करना पंजाबी कभी भी नहीं करेंगे बर्दाश्त – मजीठिया
इसी घोषणा के अब तक छह सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। खडूरसाहिब से बीबी जागीर कौर ,जालंधर (सु0) से लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरनजीत सिंह अटवाल ,आनंदपुर साहिब से निर्वमान सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ,पटियाला से पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ,फतेहगढ साहिब से पूर्व आईएएस दरबारा सिंह गुरू उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आज कहा कि शेष चार सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा।
स्मरण रहे कि लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह बैंस पिछली बार भी लोकसभा चुनाव लड़े थे और दो लाख वोट हासिल हुए थे। पिछली चुनाव में कांग्रेस के रवनीत बिट्टू पहले, आम आदमी पार्टी के एचएस फूल्का दूसरे और शिअद के मनप्रीत तीसरे और सिमरजीत बैंस चौथे स्थान पर रहे थे। लुधियाना के उम्मीदवार की घोषणा करते समय लोक इंसाफ पार्टी के सरपरस्त बलविंदर बैंस ने कहा कि अमृतसर सीट के लिए उम्मीदवार दो दिन बाद घोषित किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय किए जाने के बाद सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि यदि बिक्रम मजीठिया लुधियाना से चुनाव लड़ते हैं तो वह खुशकिस्मत होंगे।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



