पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक नवजोत सिद्धू को आम आदमी पार्टी में शामिल कराने की अटकलों के बीच पार्टी के पंजाब प्रमुख भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू के साथ इस बारे में कोई ‘‘आधिकारिक स्तर’’ वार्ता नहीं हुई है ।
मान ने हालांकि कहा कि बिना किसी व्यक्तिगत हित के जो लोग राज्य के कल्याण के लिए काम करना चाहते हैं उन सभी लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं । संगरूर से सांसद ने यहां एक संवाददता सम्मेलन में कहा, ‘‘सिद्धू के चरित्र पर कोई संदेह नहीं कर सकता है। वह एक ईमानदार व्यक्ति हैं ।
बिहार में लगे राहुल गांधी के पोस्टर, लिखा-आरक्षण खत्म करने का सपना नहीं होगा सच
मैं उनके क्रिकेट के दिनों से ही हमेशा से उनका प्रशंसक रहा हूं । अब तक, आधिकारिक स्तर पर हमारी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है ।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह चाहते हैं कि सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हों, मान ने कहा कि जो बिना किसी व्यक्तिगत हित के राज्य के कल्याण के लिए काम करना चाहते हैं हम चाहते हैं कि वे सब हमारी पार्टी में शामिल हों ।


Download Android App
Download iOS App



