लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने में नाकाम रहने पर विधायकों को जिम्मेदार ठहराने संबंधी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान का स्वागत करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि हार के लिए अंत में राज्य नेतृत्व को ही जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष बाजवा ने ट्वीट किया, ‘मैं मिशन 13 (पंजाब में सभी 13 सीटें जीतने के कांग्रेस के लक्ष्य) के लिये पंजाब के मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराने के राहुल गांधीजी और पार्टी आलाकमान के फैसले का स्वागत करता हूं।’’
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को कहा था कि पंजाब में लोकसभा चुनाव के दौरान अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने में नाकाम रहने वाले मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाने वाले विधायकों को अगले विधानसभा चुनावों में टिकट भी नहीं दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



