लुधियाना-संगरूर : एसटीएफ टीम ने रिकशा चालक को दो क्विंटल गांजे समेत गिरफ्तार किया है। जबकि संगरूर के सीआईए स्टाफ ने 400 किलो सुल्फा, साढ़े सात किलो आयुर्वेदिक दवाई के पैकेट में नशीला पदार्थ, 250 नशीली गोलियों व 17 लाख रुपये की नकदी समेत भी 2 शख्सों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में एक सप्लायर व दूसरे सुल्फे का व्यापारी पुलिस ने काबू किया है।
लुधियाना में पकड़े गए आरोपित की पहचान डेहलों निवासी उमाशंकर के रूप में हुई है। वह पिछले दो सालो से नशे का धंधा कर रहा था। वह गांजा बिहार और बंगाल से सस्ते दाम से खरीद कर लाता था और लुधियाना के आस पास के गांवों में बेच देता था।
पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है कि वह यह खेप किस-किस को पहुंचाता था। इसके अलावा उन लोगों का भी पता लगाया जा रहा है जहां से वह नशा लेकर आता था। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो वह बिहार व बंगाल जाकर नशे के सौदागरों पर लगाम कसेगी।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



