शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को पंजाब की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की सरकार के फैसलों में ”भूमिका” होने की ओर इशारा किया और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सलाह दी कि वह ”सुपर सीएम” (सिद्धू) की ”रबर स्टैम्प” बनने से बचें।
बादल ने राज्य के नए मुख्यमंत्री से कहा कि अब वह जिस पद पर हैं उसकी गरिमा बनाए रखें।
बादल से यहां संवाददाताओं ने राज्य सरकार के फैसलों में सिद्धू की ”भूमिका” के बारे में सवाल किया, इस पर शिअद अध्यक्ष ने कहा कि चन्नी को ”एक संविधानेत्तर सुपर सीएम को उन्हें रबर स्टैम्प की तरह उपयोग करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।”
बादल ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने यह संदेश देकर पंजाब के अनुसूचित जाति की आबादी का अपमान किया कि चन्नी इस पद के लिए पार्टी की पसंद की सूची में पांचवें स्थान पर थे।


Download Android App
Download iOS App



