Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Punjab की कानून व्यवस्था को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने AAP पर साधा निशाना

Summary :

पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को घेरा है।बता दें बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि पंजाब में हत्याएं, मादक पदार्थों की तस्करी, जमीन पर कब्जा, अवैध खनन और झपटमारी की ऐसी घटनाएं रोजमर्रा की बात हो गई हैं। अकाली दल पंजाब की स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की मांग करता है।   आपको बता दें अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जो वीडियो शेयर किया है। वो बठिंडा का है जहां सुबह के 5 बजे…

पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को घेरा है।बता दें बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि पंजाब में हत्याएं, मादक पदार्थों की तस्करी, जमीन पर कब्जा, अवैध खनन और झपटमारी की ऐसी घटनाएं रोजमर्रा की बात हो गई हैं। अकाली दल पंजाब की स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की मांग करता है।

 


आपको बता दें अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जो वीडियो शेयर किया है। वो बठिंडा का है जहां सुबह के 5 बजे के करीब मंदिर जा रही महिला को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया। बाइक पर सवार होकर आए झपटमारों में से आरोपी बाइक पर बैठा रहा और दूसरे ने महिला से जबरदस्ती उसकी बालियां छीनी। इस दौरान महिला झपटमारों को पकड़ते हुए नीचे भी गिर गई, लेकिन फिर भी वो झपटमार महिला को धक्का देकर उसकी बालियां छीन ले गए।ये सारी वारदात एक सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गई।
अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार को घेरा
दरअसल, कुछ दिन पहले बठिडा में ही माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह मेला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हरजिंदर सिंह मेला अपनी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। उन्हें तुरन्त अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर भी अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार को घेरा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team

google-partner