लुधियाना-मोगा : पंजाब के मोगा शहर में 10 साल पहले हुए प्यार का खुमार उतरा तो शहर के बेदी नगर में पति अपनी ही पत्नी का तेजधार चाकू से कत्ल कर दिए जाने का समाचार मिला है।
जानकारी के मुताबिक दोनों पति पत्नी में प्रेम, शादी के बाद कम होने लगा तो मनमुटाव के बीच पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई, तो गुस्साएं पति ने नाराजगी के बीच बच्चों को स्कूल छोडऩे के बाद लौट रही बीवी पर चाकुओं से हमला कर दिया।
आरोपित संजय कुमार उर्फू संजू अपनी पत्नी को उस समय तक चाकू से वार करता रहा जब तक उसकी सांस नहीं रुकी। पूरा हत्याकांड निकट ही गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। डीएसपी सिटी परमजीत सिंह ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
यह भी पता चला है कि संजय कुमार उर्फ संजू अपनी 30 वर्षीय पत्नी ज्योति के साथ अकसर अकसर लड़ाई झगड़ा करता था और शराब पीने का आदी था। बीती रात उसी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मार-पिटाई की थी और आज सुबह-सवेरे जब वह स्कूल में बच्चे छोडक़र घर वापिस आ रही थी तो संजू ने मोका देखते ही बीवी का कत्ल करके फरार हो गया। मृतक ज्योति मनमुटाव के चलते आजकल मोगा के बेदी नगर की गली नंबर 3 में मायके के पास किराए पर कमरा लेकर रहने लगी थी। ज्योति लगभग 10-11 साल पहले बेदी नगर में स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी।
इस दौरान उसकी यहीं पर काम करने वाले उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नगीना तहसील निवासी संजय कुमार के साथ दोस्ती हो गई। दोनों की यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों का एक बेटा व बेटी है। दोनों बच्चे बस्ती गोबिंदगढ़ के निकट सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। पिछले 6 महीने से ज्योति का अपने पति संजय कुमार के साथ विवाद चल रहा था।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ज्योति अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोडऩे के बाद वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान संजय ने पत्नी को रास्ते में रोका और उस पर चाकू से हमला कर दिया। वह पत्नी पर तब तक चाकू से वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बाद में, वह मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ज्योति के पिता बिट्टू के बयान पर पुलिस ने ज्योति के पति संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



