लुधियाना : रविवार की सुबह सब्जी मंडी के पास भारी वर्षा ने दो इंसानी जिंदगियों को लील लिया। नेशनल हाइवे नंबर एक पर जमा पानी की वजह से हुई इस सडक़ दुघर्टना में दो घरों के चिराग बुझ गये जबकि एक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त अपने साथी दोस्त का जन्मदिन मनाकर घूमने के लिए निकले थे कि रास्ते में बारिश तेज होने की वजह से वह वापिस लौट आएं।
मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे नंबर एक के नई सब्जी मंडी के पास फगवाड़ा से आई एक इनोवा कार हाइवे पर जमा पानी के अधिक जमाव के कारण असंतुलित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। जिससे गाड़ी पलट गई और इसमें सवार तीन युवकों में से दो युवकों की मौत हो गई। जिनकी पहचान मुंडिया निवासी 22 वर्षीय एकलव्य शर्मा व 20 वर्षीय अश्वनी विज के तौर पर हुई। जबकि घायल युवक 20 वर्षीय शुभम भटट को सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
दीवान का कार्यभार चलाने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का किया गठन
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना बस्ती जोधेवाल की प्रभारी माधवी शर्मा ने बताया कि इनोवा गाड़ी फगवाडा से लुधियाना आ रही थी कि बारिश ’यादा तेज होने के कारण डिवाइडर के पास ओवर फलो पानी गाड़ी के ऊपर जा गिरा और गाड़ी का संतुलन बिगडऩे के कारण गाड़ी डिवाइडर में जा टकराई।
फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।


Download Android App
Download iOS App



