लुधियाना-बठिंडा : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा निरंतर बढ़ रहे तेल और डीजलों की कीमतों के विरोध में पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ और केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज जालंधर के कई इलाकों में मोदी सरकार का स्यापा करते हुए गडढे परे रोष मार्च निकाला।
सुनील जाखड़ ने नवजोत सिंह सिद्धू को साथ लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने सत्ता में चार साल पूरे किए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के साथ विश्वासघात किया है। वह अपने किसी भी वायदे को पूरा ना कर सकें और ना ही लोगों की जेब में 15 लाख आया और ना ही महंगाई कम हुई और ना ही नोटबंदी के कोई पुख्ता नतीजे निकले। कांग्रेसी नेताओं ने यह भी कहा कि पंजाब के लोग अब कहने लगे है हमें नहीं चाहिए ऐसे अच्छे दिन.. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भला मानुस समझकर जनता ने चुना था। मोदी ने अच्छे दिन लाने के वायदे के साथ सत्ता पर कब्जा किया लेकिन अब आम जनता त्राहि माम कर रही है।
उधर बठिण्डा में केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में की जा रही बढौतरी तके विरोध में कांग्रेसी नेताओं एवं वर्करों ने लाइनोपार क्षेत्र में स्थितपरसराम नगर चौंक पर देेश के प्रधानमंत्रीनरेन्द्रा मोदी का पूतला फूंक कर रोष प्रर्दशन किया।
पंजाब कांग्रेस के जनरल सचिव अशोककुमार, सचिव अरूण वधावन ने रोष प्रर्दशन के दौरान कहा कि गत चार वर्षो से मोदी सरकार लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों मेंबढौतरी कर लोगों को लूट रही है और किसानों का बुरा हाल हो गया है।
उन्होनें केंद्र सरकार से मांग की कि वह तुरंत तेल कीमतों में कटौती कर लोगों को राहत दें । कांग्रेसी नेताओं ने आम लोगों से अपील की कि वह पार्टीबाजी से उपर उठकर मोदी सरकार की इस धक्केशाही का डटकर विरोध करें ताकि मोदी सरकार तेल की कीमतों में कटौती करने को मजबूर हो जाए । कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि मोदी सरकार पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में जानबूझकर नही ला रही, क्यों कि अगर उक्त तेल को जीएसटी के दायरे में लाया गया तो उसके दाम आधे रह जाएगें । उन्होनें आरोप लगाया कि मोदी सरकार अंबानी अंडानी कोफायदा पहुंचाने के लिए तेल कीमतों में कटौती नही कर रही । जिस के चलते केंद्र सरकार को देश की जनता की चिंता नही है। इस मौके दर्जनों कांग्रेसी नेता एवं वर्कर उपस्थित थे ।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



