लुधियाना : बीते कई दिनों से उत्तर भारत समेत पंजाब में गर्मी और लू का कहर जारी था। मानव और पशु-पक्षी त्राहिमाम कर रहे थे परंतु आज सुबह-सवेरे हुई भरपूर बारिश ने जहां गर्मी से बड़ी राहत दी है वही पंजाब में चली तेज आंधी ने कई कीमती जानें भी ले ली।
मोगा शहर के बेदी नगर में चली तेज आंधी और बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई है। उधर गांव निहाल सिंह वाला में भी गांव पत्तियां में सुबह 5 बजे के करीब जबरदस्त अंधेरी और बारिश होने से घर की छत्त गिरने से 3 लोगों की मौत होने का समाचार है।
जानकारी के मुताबिक मोगा जिले के गांव पत्तोहीरा सिंह में एक मकान के कमरे का लेंटर गिरने के कारण 3 की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कमरे के अंदर सो रहे 23 वर्षीय गुरप्रीत सिंह, उसकी माता 60 वर्षीय पाल कौर और दोहती 3 वर्षीय सुमन की मौत हुई है जबकि इस हादसे में एक 5 साल की बच्ची कंवलजीत जख्मी हुई है।
गुरप्रीत की बहन अपनी दोनों बच्चियों के साथ गर्मियों की छुटिटयां बिताने अपने भाई के यहां आई थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुरप्रीत सिंह अपने गांव के ही डाक्टर के यहां काम करता था और अपने नए बन रहे घर के बरामदे में अपनी मां और दो भांजियों के साथ सो रहा था कि अचानक तेज हवा और बारिश के कारण बरामदे की छत गिर गई। जिसमें गुरप्रीत और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बहन जख्मी हुई है, जिसे फरीदकोट के अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवा दिया गया है। एक अन्य हादसे में मोगा के ही बेदी नगर में रहने वाले माधोराम प्रवासी के घर हादसा हुआ। जो अपने परिवार के साथ कमरे में किराए पर रहता था, अचानक आई अंधेरी और बारिश के कारण कमरे की छत धड़म से गिर गई।
माधव राम की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वह, उसकी पत्नी और एक अन्य बेटी जख्मी हो गई, जिन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। उधर मौसम विभाग ने मंगलवार के नए मानसून के नए आंकड़े जारी करते हुए कहा है कि इस साल बारिश की लंबी मियाद 96 फीसदी से बढ़कर 98 फीसदी कर दी है। उन्होंने कहा कि मानसून पूरे देश में अपने निश्चित समय पर पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार मानसून में काफी बारिश हो सकती है।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



