लुधियाना-बंगा : शहीदे आजम भगत सिंह के स्मारक के सामने खटकडक़लां में पिछले 17 दिनों से धरने पर बैठे और 6 दिनों से भूख-हड़ताल कर रहे जसवंत सिंह भारटा प्रधान संघर्ष कमेटी की हालत बिगड़ गई। उनकी मांग है कि शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा देकर केंद्र सरकार, सरकारी रिकार्ड में छुटटी दर्ज करें।
जसवंत सिंह के मुताबिक भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए और जमहूरीयत बहाल करने के लिए अपनी जानों को कुर्बान किया था।
परंतु दुखदायी पहलू यह है कि देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले शहीदों को शहीद का दर्जा दिलवाने के लिए पंजाब के नौजवानों को संघर्ष करना पड़ रहा है।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



