लुधियाना: रेल गाडियों में पिछले दिनों हुई लूट व चोरी की वारदातों व आगामी छठ पर्व पर यात्रियों की भीड के मद्देनजर बरती चौकसी के चलते जीआरपी रेलवे पुलिस ने तीन अलग-अलग गिरोहों के बारह सदस्यों को गिरफतार करके उनके कब्जे से चाकू व मोबाइल बरामद किए है। आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए जीआरपी लुधियाना के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस के एएसआई सुखदेव सिंह ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर चोरियां करने वाले गैंग के चार लोगों मुहममद इमरान, हरप्रीत सिंह, विनोद कुमार व गुरदित्त सिंह को काबू किया है।
इसी प्रकार जीआरपी ढंडारी के इंचार्ज एएसआई गुरजिंदर सिंह ने रेलवे स्टेशन ढंडारी कला से पारस,ख् विशाल, अजै कुमार व सुनील कुमार निवासी रामा मंडी जालंधर व पटियाला को काबू किया है। रेलवे स्टश्ेान लुधियाना में ही चैकिंग के दौरान मुहममद फरीद, सुखजीत सिंह, दुष्यंत कपूर, राहुल गिरी को गिरफतार किया है। थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह के अनुसार इन आरोपियों के कब्जे से पांच कमानीदार चाकू, आठ कीमती मोबाइल बरामद किये है। आरोपियों ने पूछताछ में माना कि वह रेलवे स्टेशन व रेल गाडियों में यात्रियों के सामान की चोरी करते है तथा आगामी छठ पर्व पर यात्रियों की भीड के मद्दैनजर चोरियां करने की तैयारी में थे। आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



